सपा के दलित सांसद रामजीलाल सुमन के घर चढ़े करणी सेना वालों ने पहले पीटा फिर आई पुलिस की बारी, आगे जो हुआ खुद देखिए
Ramji Lal Suman Rana Sanga Controversy: सपा सांसद रामजीलाल सुमन के राणा सांगा पर दिए बयान से नाराज करणी सेना ने आगरा में उनके आवास पर हंगामा किया. प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर खिड़कियों और गाड़ियों में तोड़फोड़ की. पुलिस से झड़प में एक इंस्पेक्टर समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए.
ADVERTISEMENT

Agra News
Ramji Lal Suman Rana Sanga Controversy: मेवाड़ के शासक राणा सांगा पर दिए बयान के बाद समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पर भूधवार को करणी सेना का गुस्सा फूट पड़ा. करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने यूपी के आगरा में रामजीलाल सुमन के आवास पर बवाल काटा और जमकर पथराव, खिड़कियों के शीशे तोड़े और बाहर खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की. इस दौरान करणी सेना के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच भिड़ंत भी हुई, जिसमें एक इंस्पेक्टर समेत कुछ अन्य पुलिसकर्मी भी घायल भी. वहीं अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पुलिस उपद्रवियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटती हुई नजर आ रही है.