मुजफ्फरनगर में युवक ने कॉलेज में छात्रा को थप्पड़ाया, क्यों? फिर 2 सहेलियों की जो कहानी सामने आई, होश उड़ा देगी
UP News: मुजफ्फरनगर के एसडी डिग्री कॉलेज से आई एक वीडियो काफी वायरल हो रही है. वीडियो में एक युवक छात्रा के साथ खुलेआम मारपीट कर रहा है और उसे थप्पड़ मार रहा है. अब इसके पीछे की कहानी सामने आ गई है, जो चौंकाने वाली है.
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित एसडी डिग्री कॉलेज से एक वीडियो वायरल हो रही है. वीडियो में एक छात्र कॉलेज परिसर में ही छात्रा की पिटाई करता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि छात्र छात्रा को लगातार थप्पड़ मार रहा है. वह सभी के सामने छात्रा की पिटाई कर रहा है. अब इस केस में सामने आया है कि पीड़ित छात्रा की सहेली ने ही आरोपी छात्र को कॉलेज बुलवाया था, जिसके बाद आरोपी छात्र ने पीड़ित छात्रा के थप्पड़ मारे.