मुख्तार अंसारी से संपर्क, संजीव जीवा का शूटर…STF ने मुजफ्फरनगर में जिस शाहरुख पठान को ढेर किया, कौन था ये?
UP News: एसटीएफ मेरठ यूनिट ने मुजफ्फरनगर में एनकाउंटर के दौरान शाहरुख पठान को मार गिराया है. कौन था ये?
ADVERTISEMENT

UP News
UP News: उत्तर प्रदेश एसटीएफ की मेरठ यूनिट को बड़ी सफलता हाथ लगी है. बता दें कि एसटीएफ मेरठ यूनिट ने ऑपरेशन के दौरान मुजफ्फरनगर में शाहरुख पठान को ढेर कर दिया है. शाहरुख पठान संजीव जीवा गैंग का शार्प शूटर था और पुलिस को इसकी काफी तलाश थी. मुजफ्फरनगर में इसका सामना एसटीएफ से हो गया. एनकाउंटर के दौरान शाहरुख पठान को गोली लगी और वह गंभीर घायल हो गया. उसे अस्पताल ले जाया गया. मगर यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.