लेटेस्ट न्यूज़

गाजियाबाद में कादिर उर्फ मंटा को पकड़ने गए जिस कॉन्स्टेबल सौरभ को मार दी गई गोली, जानिए उनकी कहानी

UP News: नोएडा पुलिस के कॉन्स्टेबल सौरभ अपनी टीम के साथ गाजियाबाद में बदमाश कारिद उर्फ मंटा को पकड़ने के लिए आए थे. मगर यहां कादिर के साथियों ने उन्हें गोलियां मार दीं. जानिए मृतक कॉन्स्टेबल सौरभ की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

Ghaziabad, Ghaziabad news, Ghaziabad police,  Attack on Ghaziabad Police, Police Constable Died in Ghaziabad, Ghaziabad Police Constable Shot Dead, Accused Kadir Arrested, Constable Saurabh, who is Constable Saurabh, up news, गाजियाबाद, नोएडा, यूपी न्यूज
UP News
social share
google news

UP News: गाजियाबाद के हिस्ट्री शीटर कादिर उर्फ मंटा को पकड़ने गई नोएडा पुलिस की टीम के ऊपर बीते देर रात गाजियाबाद के मसूरी थाना इलाके में स्थित नाहल गांव में हमला कर दिया गया. कादिर के 8 से 10 साथियों ने पूरी कोशिश की कि वह उसे पुलिस गिरफ्त से भगा ले जाए. ऐसे में उन्होंने पुलिस टीम पर पहले पथराव किया और फिर फायरिंग ही कर दी. बदमाशों की इस फायरिंग में कॉन्स्टेबल सौरभ के सिर में गोली लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.