कौन है कादिर जिसे पकड़ने गई पुलिस पर ही चला दी गई गोली और कॉन्स्टेबल सौरभ की हुई मौत?
UP News: गाजियाबाद के नाहल गांव में पुलिस पर फायरिंग, लूट के आरोपी कादिर की गिरफ्तारी के दौरान सिपाही सौरभ की गोली लगने से मौत.
ADVERTISEMENT

UP News
Ghaziabad News: गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में बीती रात हुई एक सनसनीखेज मुठभेड़ ने पूरे उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे को झकझोर कर रख दिया. यह मुठभेड़ किसी गैंगवार या अचानक हुए झगड़े का परिणाम नहीं थी, बल्कि एक ऐसे अपराधी की गिरफ्तारी के दौरान हुई, जो पुलिस रिकॉर्ड में हिस्ट्रीशीटर है और लूट के कई संगीन मामलों में वांटेड था. उसका नाम है कादिर उर्फ मंटा. बताया जा रहा है कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि कादिर गाजियाबाद के नाहल गांव में अपने आलीशान मकान में छिपा बैठा है.