लेटेस्ट न्यूज़

सहारनपुर के 3 युवकों को छत्तीसगढ़ में भीड़ ने मार डाला, इस मॉब लिन्चिंग की कहानी भयावह है! 

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले दो युवकों को छत्तीसगढ़ के रायपुर में मौत हो गई है. रायपुर जिले के आरंग में बीते 7 जून को मॉब लिंचिंग में तीन युवक घायल हो गए थे.

ADVERTISEMENT

Chhattisgarh Mob Lynching
Chhattisgarh Mob Lynching
social share
google news

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले दो युवकों को छत्तीसगढ़ के रायपुर में मौत हो गई है. रायपुर जिले के आरंग में बीते 7 जून को मॉब लिंचिंग में तीन युवक घायल हो गए थे, वहीं मंगलवार यानी 18 जून को इलाज के दौरान एक युवक ने दम तोड़ दिया. बता दें कि बीते गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात आरंग थाना क्षेत्र में तीन युवक ट्रक में पशुओं को भरकर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में 10-12 युवकों ने उनका पीछा किया. महानदी पुल पर उन्होंने ट्रक को घेर लिया और ट्रक में सवार तीनों युवकों की पिटाई कर दी. इनमें से एक युवक का शव महानदी में मिला, दूसरे की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई जबकि तीसरे युवक की भी आज मौत हो गई.