लेटेस्ट न्यूज़

'BJP वाले मार देंगे और हम जेल चले जाएंगे...' पूजा पाल के आरोपों पर अखिलेश का बड़ा पलटवार, ये सब कह दिया

समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल के सीएम योगी की तारीफ और उनके बाद के आरोपों ने यूपी की सियासत में हलचल मचा दी है. पूजा ने अखिलेश यादव को पत्र लिखकर संभावित हत्या की आशंका जताई, जिस पर अखिलेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में तीखा पलटवार किया.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Uttar Pradesh Politics: उत्तर प्रदेश की सियासत में इस वक्त समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल को लेकर विवाद मचा हुआ है. पहले पूजा पाल ने विधानसभा में सीएम योगी की तारीफ की, उसके बाद सपा ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया. पूजा पाल पिछले दिनों यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मिल आईं. इसके बाद उन्होंने अखिलेश यादव को एक विस्फोटक खत लिखते हुए आरोप लगाया कि अगर उनकी हत्या होती है तो उसके जिम्मेदार अखिलेश यादव और सपा होंगे. अब रविवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश यादव ने इस आरोप पर तगड़ा पलटवार किया है और बीजेपी पर निशाना साधा है.