लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में जाति आधारित रैलियों पर रोक का आदेश आया पर गुर्जर चौपाल लगता है होकर रहेगी! राजकुमार भाटी ने बताई ट्रिक

यूपी तक

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस रिकॉर्ड से जाति का जिक्र हटाने और प्रदेश में जाति आधारित रैलियों पर रोक जैसे फैसले लिए तो अब इनपर तीखी राजनीति शुरू हो गई है.

ADVERTISEMENT

Rajkumar bhati and Akhilesh
Rajkumar bhati and Akhilesh
social share

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस रिकॉर्ड से जाति का जिक्र हटाने और प्रदेश में जाति आधारित रैलियों पर रोक जैसे फैसले लिए तो अब इनपर तीखी राजनीति शुरू हो गई है. पहले समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने परोक्ष रूप से योगी सरकार के फैसले पर सवाल उठाए और एक्स पर इसे लेकर पोस्ट किया. अखिलेश यादव ने उनके सीएम आवास खाली करने के बाद उसे कथित तौर पर धुलवाने के आरोपों को याद दिलाते हुए लिखा कि 5000 सालों से मन में बसे जातिगत भेदभाव को दूर करने के लिए क्या किया जाएगा? इन सबके बीच समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी की सक्रियता में होने वाली गुर्जर चौपालों को लेकर चर्चा शुरू हुई कि आखिर जाति आधारित कार्य़क्रम पर रोक के बाद ये कैसे होंगी. अब राजकुमार भाटी ने इसका नया तरीका निकाला है और बकायदा एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है.

यह भी पढ़ें...