लेटेस्ट न्यूज़

जेल से रिहा ही होने वाले थे आजम खान कि आ गया एक नया ट्विस्ट, अब बेल बॉन्ड में फंस गया पेच, इसे समझिए

सपा नेता आजम खान की जेल से रिहाई में एक नया मोड़ आ गया है. बेल बांड में गलत पता होने के कारण उनकी रिहाई प्रक्रिया रुक गई है. जानिए इस कानूनी पेच और आजम खान की रिहाई से जुड़े लेटेस्ट अपडेट को.

ADVERTISEMENT

Azam Khan, release, bail bond
Azam Khan, release, bail bond
social share
google news

सीतापुर जेल से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की रिहाई आज सुबह लगभग तय मानी जा रही थी, लेकिन ऐन वक्त पर कहानी में एक नया ट्विस्ट आ गया. जेल में रिहाई के दस्तावेज (बेल बांड) भरते समय आजम खान के एड्रेस में गड़बड़ी सामने आई. इस वजह से रिहाई की प्रक्रिया रुकी हुई है.