लेटेस्ट न्यूज़

Dr शाहीन शाहिदा ही नहीं ये 3 डॉक्टर भी हो चुके हैं कानपुर मेडिकल कॉलेज से अचानक गायब, जांच में सनसनीखेज खुलासा

UP News: जांच एसेजियों को कानपुर मेडिकल कॉलेज से एक ऐसी बात पता चली है, जिसने जांच अधिकारियों को चौंका दिया है. जांच में सामने आया है कि शाहीन शाहिदा पहली प्रोफेसर नहीं हैं जिसने अचानक कानपुर मेडिकल कॉलेज आना बंद कर दिया था.

ADVERTISEMENT

Kanpur, Kanpur News, Kanpur Medical College, UP News, Doctor Shaheen Shahida, terrorist doctor Shaheen Shahida, terrorist doctor, कानपुर, कानपुर न्यूज, कानपुर मेडिकल कॉलेज, यूपी न्यूज, डॉक्टर शाहीन शाहिदा, आतंकी डॉक्टर शाहीन शाहिदा, आतंकी डॉक्टर
Kanpur News
social share
Google CTA

UP News: दिल्ली ब्लास्ट मामले की जांच में कानपुर का मेडिकल कॉलेज (जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज) भी लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है. कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल में लखनऊ की रहने वाली जिस महिला डॉक्टर शाहीन शाहिदा को पकड़ा था, वह कई साल पहले कानपुर मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर थी. लोक सेवा आयोग परीक्षा में चयन होने के बाद उसकी नौकरी मेडिकल कॉलेज में लगी थी. साल 2013 के आस-पास उसने अचानक कॉलेज आना बंद कर दिया था, जिसके बाद साल 2021 में कॉलेज की तरफ से शाहीन को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था.