लेटेस्ट न्यूज़

41139 से लेकर 39948 तक...महाकुंभ में मुंबई-दिल्ली से प्रयागराज आने के ये हवाई किराए होश उड़ा देंगे!

महाकुंभ के दौरान फ्लाइट टिकट की कीमतों में भारी उछाल, DGCA की कार्रवाई बेअसर. खबर में जानें पूरा मामला.

ADVERTISEMENT

Mahakumbh News
Mahakumbh News
social share
Google CTA

Mahakumbh News: नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइन्स कंपनियों से महाकुंभ के मद्देनजर प्रयागराज के लिए हवाई किराए को तर्कसंगत बनाने का निर्देश दिया है. यात्रियों को उम्मीद थी कि DGCA के दखल के बाद किरायों में गिरावट आएगी, लेकिन 24 घंटे से ज्यादा वक्त बीतने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है. बता दें की एयरलाइन्स कंपनियों ने अभी तक किराए में कमी नहीं की है. हवाई जहाज के जरिए दिल्ली से प्रयागराज जाने के लिए एयरलाइन्स कंपनियां 40 हजार से ज्यादा रुपये वसूल रही हैं.