लेटेस्ट न्यूज़

आज से मुजफ्फनगर में अग्निवीर भर्ती शुरू, उत्तर रेलवे ने गाजियाबाद से चलाईं 2 नई ट्रेनें, शेड्यूल और स्टॉपेज चेक करिए

मुजफ्फरनगर में अग्निवीर भर्ती शुरू हो गई है. उम्मीदवारों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने गाजियाबाद से दो स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं. जानिए इनका पूरा शेड्यूल और स्टॉपेज.

ADVERTISEMENT

UPTak
Muzaffarnagar, Agniveer recruitment,
social share
Google CTA

मुजफ्फरनगर में भारतीय सेना में अग्निवीर बनने के लिए भर्ती आज यानी 22 अगस्त से शुरू हो गई है. ये भर्ती 22 अगस्त से 5 सितंबर तक चलेगी. अग्निवीर भर्ती मुजफ्फरनगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित की जा रही है. इस भर्ती में शामिल होने के लिए जाने वाले युवाओं की सुविधा को देखते हुए उत्तर रेलवे ने गाजियाबाद से 2 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है. इसकी जानकारी नॉर्दर्न रेलवे के आधिकारिक एक्स हैंडल पर जारी की गई है. 

रेलवे ने एक्स पर पोस्ट किया है, 'मुजफ्फरनगर में आयोजित होने वाली डिफेंस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे द्वारा अतिरिक्त विशेष रेलगाड़ी सेवाएं संचालित की जायेंगी, जिनका विवरण निम्नानुसार.' इस पोस्ट को यहां नीचे देखा जा सकता है. 

नई ट्रेन के लिए ये हैं स्टॉपेज

ये ट्रेन गाजियाबाद से चलेगी और नया गाजियाबाद, मुरादनगर, मोदीनगर, मेरठ नगर, मेरठ छावनी, दौराला, खतौली, जड़ौदा नारा, मुजफ्फरनगर, बामनहेरी, देवबंदी, नागल, टपरी जंक्शन पर स्टॉपेज लेते हुए सहारनपुर पहुंचेगी. ये दो ट्रेनें 04401/04402 गाजियाबाद सहारनपुर गाजियाबाद अनारक्षित विशेष ट्रेन और 04403/04404 गाजियाबाद सहारनपुर गाजियाबाद अनारक्षित विशेष ट्रेन हैं. 

आपको बता दें कि यह अग्निवीर भर्ती आर्मी रिक्रूटमेंट ऑफिस (ARO) मेरठ के अंतर्गत कराई जा रही है. इसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 13 जिलों के कुल 17,000 से अधिक युवा प्रतिभाग करेंगे. 

ये भी पढ़ें: यूपी में 22 से 31 अगस्त तक अग्निवीर भर्ती का पूरा शेड्यूल देखिए... सेना ने रनिंग का समय बढ़ाया, जानिए फुल डिटेल्स

पहले दिन दौड़ेंगे शामली और गौतमबुद्ध नगर के कैंडिडेट

रैली के पहले दिन यानी 22 अगस्त को शामली और गौतमबुद्ध नगर के अभ्यर्थियों को शामिल किया जाएगा. इन उम्मीदवारों को भर्ती स्थल में एक दिन पहले रात को ही प्रवेश दे दिया जाएगा ताकि वे सुबह समय पर दौड़ में शामिल हो सकें. सुबह 5 बजे से दौड़ की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. यह प्रक्रिया आने वाले दिनों में अन्य जिलों के अभ्यर्थियों के लिए भी इसी तरह जारी रहेगी. 

इन जिलों के कैंडिडेट होंगे शामिल

इस भर्ती अभियान में गौतमबुद्ध नगर, शामली, बिजनौर, बागपत, सहारनपुर, बुलंदशहर, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ और मुजफ्फरनगर जिलों के युवक हिस्सा लेंगे. भर्ती का संचालन पूरी तरह फ्री और फेयर सिस्टम के तहत किया जा रहा है.