लेटेस्ट न्यूज़

73 करोड़ से बनी फॉरेंसिक साइंस लेब्रोटरी मिली, यूपी में आठ साल में बढ़कर 12 हुए लैब, क्रिमिनल्स को पकड़ने में मिलेगी खूब मदद

गोरखपुर में 72.78 करोड़ रुपये से बनी आधुनिक क्षेत्रीय फॉरेंसिक साइंस लैब (RFSL) का सीएम योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन किया. यूपी में फॉरेंसिक लैब की संख्या 8 साल में 4 से बढ़कर 12 हो गई है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 72.78 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला (RFSL) की नई और आधुनिक सुविधाओं से लैस नई बिल्डिंग का उद्घाटन किया है. सीएम ने कहा कि यह मॉडर्न फॉरेंसिक लैब आधुनिक पुलिसिंग के लिए गेम चेंजर साबित होगी. इसकी मदद से अपराधियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द अदालतों के जरिए सजा दिलाई जा सकेगी. यह प्रयोगशाला पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए भी एक बड़ी सौगात मानी जा रही है. इसके फंक्शन होने के बाद अब डीएनए जांच जैसी हर तरह की फॉरेंसिक जांच की सुविधा यहां मिल सकेगी.