UPTak Baithak Logo

कोट-पेंट पहन पार्टी में घुसा युवक, आराम से बैठा सोफे पर... उसकी इस हरकत को देख महिला चिल्लाई फिर असलियत पता चली

मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में आयोजित एक पारिवारिक पार्टी में सूट-बूट पहने एक अंजान युवक ने शातिर तरीके से हीरे जड़ा हार चोरी कर लिया. चोरी की पूरी घटना रिसॉर्ट के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. मेरठ में एक पारिवारिक समारोह के दौरान हुई चोरी की वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि यहां सूट-बूट पहनकर आया एक अंजान युवक बेहद शातिर तरीके से ज्वेलरी चोरी कर फरार हो गया. ये पूरी घटना रिसॉर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. कैमरे में चोर का चेहरा और उसकी हरकतें साफ दिखाई दे रही हैं.