शिवांगी और खुशबू दो दो लड़कियों से शादी करके मजे से जी रहा था राहुल, एक फोन कॉल ने खराब कर दिया खेल
प्रयागराज में एक डिलीवरी बॉय ने ऐसा कारनामा किया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. युवक ने 'घरवाली बाहरवाली' फिल्म की कहानी दोहरा दी.उसने दो-दो शादियां कर लीं.एक पत्नी को शहर में रखा, दूसरी को घर में. उसका यह राज ज्यादा दिन छिप नहीं पाया. जल्द ही भांडा फूट गया. अब दोनों पत्नियों ने पुलिस से मदद ली है.
ADVERTISEMENT

Prayagraj News
इन तीन नामों को ध्यान से देख लीजिए- राहुल दुबे, खुशबू और शिवांगी. ये पूरी खबर इन तीनों के इर्द-गिर्द ही घूमने वाली है. प्रयागराज के डिलीवरी बॉय रामकृष्ण दुबे उर्फ राहुल दुबे की यह कहानी बिल्कुल फिल्मी है. राहुल अक्सर काम के सिलसिले में बाहर रहता था. राहुल ने दो शादियां कर लीं. पहली शादी लव मैरिज थी. दूसरी शादी उसने परिवार की रजामंदी से की. राहुल ने एक पत्नी को शहर में छिपाए रखा. दूसरी पत्नी घर में रहती थी. मामला 'घरवाली बाहरवाली' फिल्म जैसा था.









