लेटेस्ट न्यूज़

11वीं में पढ़ने वाली साक्षी यादव को बाइक पर बैठाकर ले गया फौजी प्रेमी हर्षवर्धन, अंजाम बुरा हुआ

Prayagraj Crime News: प्रयागराज पुलिस ने सेना जवान हर्षवर्धन सिंह को अरेस्ट कर लिए है. हर्षवर्धन पर 17 साल की प्रेमिका साक्षी यादव की ह्त्या का आरोप है. देखें पूरी खबर.

ADVERTISEMENT

Prayagraj Crime News
Prayagraj Crime News- तस्वीर में साक्षी
social share
google news

Prayagraj Crime News: प्रयागराज में एक लड़की एक युवक संग बाइक पर जाती हुई दिखी. बाइक पर जा रही लड़की को भी नहीं पता था कि कुछ समय बाद उसकी मुलाकात मौत से होने वाली है. युवक अचानक लड़की को एक खेत में ले गया. यहां उसने लड़की को चाकू से गोदा और उसे मौत की नींद सुला दिया. शव को ठिकाने लगाने के लिए युवक फावड़ा लाया. फिर उसने एक पेड़ के नीचे लाश दफना दी. लेकिन बाद में लाश का एक हाथ लोगों को नजर आया. यह नजारा देख हड़कंप मच गया. पुलिस मौके पर आई. लाश कब्जे में ली गई. जांच के बाद पुलिस ने बता दिया है कि लड़की को मारने वाला युवक कौन है और उसने हत्या क्यों की?