गाजियाबाद में 2 BHK, 3 बीएचके सरकारी फ्लैट्स पर मिल रहा 15% डिस्काउंट! इतना हो जाएगा सस्ता
गाजियाबाद में अगर आपको सस्ते दाम पर सरकारी फ्लैट चाहिए और वो भी भारी भरकर छूट के साथ तो यह खबर आपके लिए है. खबर में विस्तार से जानिए उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद (यूपीएवीपी) आपके लिए क्या ऑफर लेकर आया है.
ADVERTISEMENT

Ghaziabad Government Flats
उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद (यूपीएवीपी) ने गाजियाबाद में सरकारी फ्लैट्स बेचने के लिए फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व स्कीम (पहले आओ पहले पाओ) लॉन्च की है. यह ऑफर सीमित समय के लिए है. गाजियाबाद में सिद्धार्थ विहार और मंडोला विहार योजना के तहत फ्लैट्स बेचे जा रहे हैं. बता दें कि इस योजना की खास बात यह है कि फ्लैट्स खरीदने पर आपको 15% तक भारी भरकम डिस्काउंट मिल सकता है. यूपीएवीपी ने बताया है कि यह ऑफर 31 जनवरी 2026 तक वैलिड है. लेकिन स्टॉक खत्म होने पर स्कीम पहले भी बंद हो सकती है.