लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather update: पिछले 24 घंटों में इटावा रहा सबसे ठंडा, यूपी के बाकी हिस्सों में कोल्ड वेव को लेकर IMD ने दिया ये अलर्ट

यूपी में ठंड की पकड़ मजबूत. इटावा में न्यूनतम तापमान 9.0°C. IMD ने मध्य महाराष्ट्र और पश्चिमी MP के लिए भीषण शीतलहर की चेतावनी दी. यूपी के न्यूनतम तापमान में अगले 4 दिनों में 2-3°C बढ़ोतरी का अनुमान.

ADVERTISEMENT

UP Tak
Cold Wave intensifies in UP
social share
google news

देश के कई हिस्सों में शीतलहर का असर तेजी से बढ़ रहा है. मौसम में हो रहे इस बदलाव का सीधा असर उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में भी साफ दिखाई दे रहा है. पिछले 24 घंटों में इटावा प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा. यहां रात का न्यूनतम तापमान 9.0°C दर्ज किया गया. यह सामान्य से 4.2°C कम है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते मध्य भारत और उत्तर-पश्चिम भारत में ठंड का असर बढ़ने वाला है. वैसे यूपी में न्यूनतम तापमान में 2-3°C तक बढ़ने की संभावना है.