लेटेस्ट न्यूज़

ECGC Recruitment 2025: भारत सरकार की कंपनी में पीओ के 40 पदों पर निकली भर्ती, 88000 रुपए से ज्यादा मिलेगी शुरुआती सैलरी, जानें डिटेल्स

ईसीजीसी लिमिटेड ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के 40 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 नवंबर से शुरू हो चुकी है, और लास्ट डेट 2 दिसंबर 2025 तक है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. ईसीजीसी लिमिटेड (ECGC) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. यह भर्ती सरकारी क्षेत्र में नौकरी पाने का एक बेहतरीन अवसर है, खासकर उन उम्मीदवारों के लिए जो बैंक पीओ या सरकारी कंपनी में काम करने की ख्वाहिश रखते हैं. ईसीजीसी इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 40 रिक्त पदों को भरेगी. इच्छुक उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की लशत डेट 2 दिसंबर 2025 तक है.