लेटेस्ट न्यूज़

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने लिया संकल्प, गौ माता को राष्ट्रमाता बनाने के लिए वाराणसी से लखनऊ की बड़ी तैयारी

Shankaracharya Avimukteshwaranand: वाराणसी के केदार घाट पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कराने का संकल्प लिया. कल से उनकी लखनऊ यात्रा शुरू होगी. देखिए विद्या मठ से ग्राउंड रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

social share
google news

वाराणसी के विद्या मठ से शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गौ रक्षा मुहिम का अगला चरण शुरू हो गया है. उन्होंने गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित कराने के संकल्प के साथ अपनी लखनऊ यात्रा की तैयारी पूरी कर ली है. शंकराचार्य ने वाराणसी के केदार घाट पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और गौ माता के सम्मान के लिए संकल्प लिया. इस अवसर पर उनके साथ बड़ी संख्या में उनके शिष्य, बटुक और स्थानीय लोग मौजूद रहे.