ब्राह्मण आए शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के साथ! इस बीच मंत्री जितिन प्रसाद के भाई जयेश प्रसाद भी मिलने पहुंचे
Shankaracharya Avimukteshwaranand News: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की लखनऊ यात्रा से पहले ब्राह्मण समाज एकजुट हो गया है. जयेश प्रसाद ने समर्थन देते हुए आशुतोष पांडेय के नारको टेस्ट की मांग की और भाजपा सरकार पर ब्राह्मणों की अनदेखी का आरोप लगाया.
ADVERTISEMENT
वाराणसी से शुरू होने वाली शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की लखनऊ यात्रा को ब्राह्मण समाज का भारी समर्थन मिल रहा है. राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के नेताओं ने शंकराचार्य से मुलाकात कर अपना पूर्ण समर्थन दिया है. यूपी के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद के भाई और पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद ने शंकराचार्य से आशीर्वाद लिया. उन्होंने कहा कि वैसे वे समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं, लेकिन वे पहले ब्राह्मण हैं और ब्राह्मणों के हित के लिए शंकराचार्य के साथ खड़े हैं. जयेश प्रसाद ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ब्राह्मण इस समय सरकार से नाराज और आहत हैं.