कौन हैं 95 साल के हाकम सिंह जिनके घर अचानक पहुंचे अखिलेश यादव, खाई गुजियां और 20 मिनट अकेले में की बात?
UP News: अखिलेश यादव ने सैफई में नेताजी के बचपन के दोस्त हाकिम सिंह यादव से मुलाकात की. 95 वर्षीय बुजुर्ग के घर गुजिया खाई और लिया आशीर्वाद. जानें क्या है इनका मुलायम सिंह से रिश्ता.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav News
UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की एक बुजुर्ग के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खासी सुर्खियां बटोर रही हैं. होली के मौके पर सैफई से लखनऊ वापसी के दौरान अखिलेश यादव अचानक अपनी गाड़ी रुकवाकर एक दादा जी के घर पहुंचे, जहां उन्होंने न सिर्फ आशीर्वाद लिया बल्कि गुजिया और दूध का आनंद भी लिया.