लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: मौसम विभाग की बड़ी भविष्यवाणी... अगले 5 दिनों तक पारा चढ़ने की चेतावनी, ऐसा रहेगा टेम्प्रेचर

UP Weather Update: यूपी में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. अगले 5 दिनों में 2-3°C तक बढ़ेगा पारा. सक्रिय मौसम तंत्र न होने से शुष्क रहेगा मौसम, सामान्य से अधिक रहेगी गर्मी.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में होली के बाद अब गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है. आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग ने ताजा प्रेस नोट जारी कर प्रदेशवासियों को सचेत किया है कि आने वाले दिनों में गर्मी में और इजाफा होने वाला है. विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक अधिकतम तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी जारी रहेगी, जिससे मौसम अपेक्षाकृत काफी गर्म महसूस होगा.