लेटेस्ट न्यूज़

पूर्वांचल की बात: निषाद पार्टी नेता गोल्डन निषाद की फॉर्च्यूनर ने MBBS छात्र आकाश पांडेय को रौंदा!

Gorakhpur Hit and Run Case: गोरखपुर में सत्ता के नशे में चूर निषाद पार्टी के नेता गोल्डन निषाद ने अपनी फॉर्च्यूनर से एमबीबीएस छात्र आकाश पांडेय को रौंद दिया. छात्र की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. देखिए पूरी रिपोर्ट.

ADVERTISEMENT

social share
google news

गोरखपुर में होली के दिन एक दर्दनाक 'हिट एंड रन' मामला सामने आया है, जिसमें सत्ता के नशे में चूर एक नेता ने अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से कई लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एक होनहार छात्र की जान चली गई. यह घटना होली की रात करीब 9:00 से 9:30 बजे के बीच गोरखपुर के कुद्दीपुर ओवरब्रिज पर हुई. आरोपी नेता अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से ओवरब्रिज पर रॉन्ग साइड (गलत दिशा) से आ रहा था. उसने तेजी से आते हुए कई गाड़ियों को टक्कर मारी, जिसमें एक स्कूटी सवार छात्र भी शामिल था. टक्कर इतनी जोरदार थी कि छात्र की लाश डिवाइडर की रेलिंग पर जाकर लटक गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.