चर्चा में: अखिलेश यादव ने अचानक गाड़ी रुकवा जिन बुजुर्ग के घर में खाई गुझिया वो कौन हैं?
Akhilesh Yadav Etawah Visit: इटावा में अखिलेश यादव ने नेताजी मुलायम सिंह यादव के बचपन के दोस्त हाकिम सिंह यादव के घर पहुँचकर सबको चौंका दिया. 95 वर्षीय हाकिम सिंह के घर गुझिया खाकर अखिलेश ने 2027 के लिए आशीर्वाद लिया. देखिए पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों एक बुजुर्ग के घर गुझिया खाने को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में हैं. इटावा के सैफई में होली मनाने के बाद जब वे लखनऊ लौट रहे थे, तब उन्होंने अचानक अपनी गाड़ी रुकवाई और एक पुराने परिचित के घर पहुंच गए.