कान में कलम लगाए परचून दुकान चला रहे इन अजय जैन की बिटिया आस्था बन गईं IAS! रैंक जान हो जाएंगे हैरान
Aastha Jain UPSC Result: शामली की आस्था जैन ने UPSC 2025 में हासिल की AIR-9. एक साधारण दुकानदार की बेटी ने तीसरे प्रयास में पूरा किया IAS बनने का सपना। जानें उनकी प्रेरणादायक संघर्ष गाथा.
ADVERTISEMENT

UP News
Aastha Jain UPSC Result: शामली के एक छोटे से कस्बे कांधला की गलियों में आज जश्न का माहौल है. कारण है इलाके की बेटी आस्था जैन, जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया 9वीं रैंक (AIR-9) हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश का नाम रोशन कर दिया है. कहते हैं कि अगर इरादे फौलादी हों और अपनों का साथ हो, तो सीमित संसाधन कभी आड़े नहीं आते. जनपद शामली के कांधला कस्बे के रहने वाले अजय कुमार जैन इसका जीता-जागता उदाहरण हैं. अजय जैन कस्बे में एक छोटी सी कन्फेक्शनरी और परचून की दुकान चलाते हैं. सादगी से परिवार को चला रहे अजय जैन के एक बड़े सपने को उनकी बेटी आस्था जैन ने साकार कर दिखाया है.