नीतीश कुमार की विदाई कराएगी यूपी में अखिलेश यादव की वापसी? सपा चीफ के इस बयान से मचा बवाल
UP Political News: आज का यूपी में देखें नीतीश कुमार के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का 'सियासी अपहरण' वाला तंज, स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद का लखनऊ कूच और धीरेंद्र शास्त्री का गौ रक्षा पर बड़ा बयान.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav
यूपी Tak का खास शो आज का यूपी राज्य की राजनीतिक और सामाजिक हलचलों का सबसे सटीक विश्लेषण पेश करता है. आज के अंक में हम उत्तर प्रदेश की तीन बड़ी खबरों पर चर्चा करेंगे. पहली खबर बिहार में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने और राज्यसभा जाने के फैसले के बाद यूपी की राजनीति में मचे घमासान की है जिसे अखिलेश यादव सियासी अपहरण बताकर कुर्मी वोट बैंक साधने की कोशिश कर रहे हैं. दूसरी खबर शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद के काशी से लखनऊ कूच की है, जिस पर अनुमति को लेकर शासन और संतों के बीच ठन गई है. वहीं, तीसरी खबर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की है, जिन्होंने गौ रक्षा के मुद्दे पर खुलकर संतों के इस अभियान का समर्थन कर दिया है.