लेटेस्ट न्यूज़

गोरखपुर के इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए सीएम योगी ने अफसरों को दे दी टाइमलाइन, अब तो काम पूरा करना ही होगा!

गोरखपुर में यूपी सरकार दो बड़े प्रोजेक्ट्स, UP SSF की दूसरी बटालियन और 838 करोड़ की फोर-लेन सड़क को जून 2026 तक पूरा कराने में जुटी है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को तेजी से काम कराने और संसाधन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

गोरखपुर में उत्तर प्रदेश सरकार के दो प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को जल्द पूरा कराने के लिए खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कमर कस ली है. सीएम योगी ने यूपी स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (UP SSF) की दूसरी बटालियन और फोर-लेन रोड के काम को पूरा करने के लिए एक समय सीमा तय कर दी है. अफसरों को ताकीद दी गई है कि संसाधन और वर्कर्स की संख्या बढ़ानी पड़े तो बढ़ाई जाए, लेकिन इन दोनों प्रोजेक्ट्स को जल्द पूरा किया जाए.