लखनऊ के दीपक गुप्ता के खिलाफ जिसने करवाया रेप और SC-ST एक्ट का केस, उल्टा उसी लड़की को मिली सख्त सजा
UP News: लखनऊ में दीपक गुप्ता के खिलाफ दलित समाज की लड़की ने रेप और एससी-एसटी के तहत केस दर्ज करवाया था. अब इस मामले में कोर्ट का फैसला आया है और खुद लड़की ही फंस गई है.
ADVERTISEMENT

UP News (प्रतीकात्मक फोटो)
UP News: लखनऊ के मोहनलाल गंज के रहने वाले दीपक गुप्ता की जिंदगी 3 जून साल 2025 के बाद से बदल गई थी. दीपक गुप्ता के पड़ोस में रहने वाली दलित समाज की रिंकी नाम की लड़की ने इस दिन दीपक के खिलाफ रेप और एससी-एसटी के तहत केस दर्ज करवाया था. दीपक इस केस के बाद बुरी तरह से फंस गया था और इस केस के चक्कर में उसकी पारिवारिक जिंदगी और सामाजिक प्रतिष्ठा को भी चोट पहुंची थी.









