लेटेस्ट न्यूज़

UP में जल्द बनेगा 700 KM लंबा गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे, 22 जिलों से होकर गुजरेगा, 6 घंटे में हो जाएगा सफर पूरा

UP Gorakhpur-Shamli Expressway​​​​​​​ Update: उत्तर प्रदेश में अब गोरखपुर से शामली तक 700 किलोमीटर लंबा एक नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा. जानें इसकी डिटेल्स.

ADVERTISEMENT

UP Ganga Expressway Update:
UP Ganga Expressway Update:
social share
Google CTA

UP Gorakhpur-Shamli Expressway Update: उत्तर प्रदेश में एक और बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट शुरू होने जा रहा है. गोरखपुर से शामली तक 700 किलोमीटर लंबा एक नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा. यह महत्वाकांक्षी एक्सप्रेसवे पूर्वी उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र और पश्चिमी यूपी के बीच सड़क संपर्क को मजबूत करेगा, जिससे यात्रा तेज और आसान हो जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) वर्तमान में गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार कर रहा है. इस नए एक्सप्रेसवे को सबसे लंबा माना जा रहा है. इसकी लंबाई करीब 700 किलोमीटर होगी.