लेटेस्ट न्यूज़

जौहर यूनिवर्सिटी में हुई जेसीबी से खुदाई, जमीन में गड़ी मिलीं नगरपालिका की सफाई मशीनें

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. आजम खान के जौहर यूनिवर्सिटी में जेसीबी…

ADVERTISEMENT

UPTak
social share
Google CTA

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं.

आजम खान के जौहर यूनिवर्सिटी में जेसीबी मशीनों से खुदाई करके नगरपालिका की सफाई मशीनें बरामद की गई हैं.

गौरतलब है कि आजम के विधायक बेटे अब्दुल्लाह आजम खान के करीबी दोस्तों को दो दिन पुलिस ने हिरासत में ले लिया था.

तब पुलिस ने दोनों युवकों को जुआ खेलते हुए वायरल वीडियो के आधार पर गिरफ्तार करने की बात कही थी.

मगर इस बीच ईडी ने विधायक अब्दुल्लाह आजम खान के करीबी दोस्तों अनवार और सालिम से पूछताछ की.

पूछताछ के बाद दोनों की निशानदेही पर पुलिस-प्रशासन आजम खान के जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचा.

पुलिस-प्रशासन ने यूनिवर्सिटी कैंपस में जेसीबी मशीनों से खुदाई करके नगरपालिका की सफाई मशीनें बरामद की हैं.

ये सफाई मशीनें समाजवादी पार्टी की सरकार में रामपुर नगरपालिका में खरीदी गई थीं.

आरोप है कि सफाई मशीनों को यूनिवर्सिटी कैंपस में आजम खान ने दबा दिया था.

पढ़ते रहें uptak.in