पाकिस्तानी मौलाना ने किया ब्रेन वॉश! बस कंडक्टर पर हमला करने वाले छात्र ने पूछताछ में कही ये बात

आनंद राज

• 07:50 AM • 27 Nov 2023

Prayagraj News : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बीटेक स्टूडेंट लारेब हाशमी (Lareb Hashmi) ने बस कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया. इस…

UP Tak
Google CTA

Prayagraj News : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बीटेक स्टूडेंट लारेब हाशमी (Lareb Hashmi) ने बस कंडक्टर हरिकेश विश्वकर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में हरिकेश की गर्दन और शरीर के दूसरे हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं. वहीं हमले के दौरान आरोपी छात्र लारेब हाशमी को धार्मिक नारे लगाते देखा गया. हमले के बाद पुलिस ने आरोपी छात्र को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है. वहीं बस कंडक्‍टर पर चापड़ से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी लारेब हाशमी के छात्रों से भी पूछताछ की, जिसमें कई राज खुलकर सामने आई है.

यह भी पढ़ें...

पाकिस्तानी मौलाना पर कही ये बात

बता दें कि बस कंडक्टर पर हमले का आरोपी छात्र पाकिस्तानी खादिम मौलाना हुसैन रिजवी के तकरीर से प्रभावित होने की बात सामने आई. वहीं पुलिस के पूछताछ में इस सवाल पर जवाब देते हुए लारेब हाशमी ने कहा कि, ‘वो बरेलवी हैं, इसलिए उनको मानते हैं. फॉलो करते हैं. वो पंजाबी भी बोलते हैं. उनकी विचारधारा हम लोगों से मिलती है. पर्सनली नहीं जानते बस इंटरनेट पर देखा था. उनके वीडियो में गुस्ताख लोगों को पैगाम देने की कोशिश की गई है. उन्होंने नबी के सम्मान में बात की थी.  इसपर लारेब ने कहा कि मुझे पुलिस पर कोई भरोसा नहीं है. मैंने अपना बदला पूरा कर लिया है. अब सुकून से सो सकूंगा. गौरतलब है कि पुलिस हिरासत में लारेब बहुत बेबाकी से अपनी बात रखी थी.’

कट्टरपंथियों की तकरीर से प्रभावित होने की सामने आई थी बात

बता दें कि पुलिस सूत्रों के मुताबिक हाशमी अपने मोबाइल फोन पर ज्यादातर जिहादी तकरीरें सुनता था, जिसमें कई पाकिस्तानी मौलाना भी हैं. उसके मोबाइल से सर्च की गई ज्यादातर लिंक जिहादी चरित्र के मिले हैं. लारेब हाशमी के मोबाइल को फॉरेंसिक लैब में जांच के लिए भेजा गया है. वारदात को अंजाम देने के बाद लारैब हाशमी ने खुद वीडियो बनाए थे, उसके घर से मिले कंप्यूटर मोबाइल पेन ड्राइव और चिप को भी फोरेंसिक लैब में भेजा गया है. वहीं एटीएस और आइबी सहित दूसरी सुरक्षा इकाइयों ने लारेब से आतंकी कनेक्शन की आशंका पर घंटों पूछताछ की है.