झांसी में नई नवेली दुल्हन को पति ने अपने ही बिस्तर पर प्रेमी संग गलत हालत में पकड़ा! फिर मचा बवाल

झांसी के चिरगांव में शादी के डेढ़ महीने बाद पति ने पत्नी को प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा. आरोप है कि पत्नी चाय-दूध में नींद की गोलियां मिलाती थी. विरोध करने पर प्रेमी ने पति का गला दबाने की कोशिश की. पुलिस जांच जारी है.

Jhansi News

Jhansi News

Google CTA

झांसी के चिरगांव से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने रिश्तों के भरोसे की नींव हिला दी है. 24 जून को धूमधाम से मध्य प्रदेश के भांडेर की रहने वाली लड़की से शादी रचाने वाले पति को क्या पता था कि जिस दुल्हन को वह अरमानों के साथ घर लाया है, वह उसकी जिंदगी में कोई भयानक स्क्रिप्ट लिख रही है. शादी के कुछ ही हफ्तों बाद पति को अपनी सेहत में अजीब बदलाव महसूस होने लगे. अचानक घबराहट, लगातार चक्कर और बेहिसाब नींद... लेकिन इसके पीछे की साजिश बेहद खौफनाक थी. पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थी ताकि वह बेफिक्र होकर अपने प्रेमी से घंटों बातें कर सके.

यह भी पढ़ें...

बेडरूम में प्रेमी संग इस हाल में मिली पत्नी

19 अगस्त को जब पड़ोसियों ने घर में किसी अनजान लड़के की आवाजाही की आहट दी तो पत्नी ने साफ मुकरते हुए बात टाल दी. लेकिन 23 अगस्त की तारीख इस राज से हमेशा के लिए पर्दा उठाने वाली साबित हुई.पड़ोसियों ने पति को फोन कर बताया कि एक लड़का काफी देर से दरवाजे पर घूम रहा था और अब घर के अंदर चला गया है. खबर मिलते ही पति बदहवास हालत में घर पहुंचा. जैसे ही उसने दरवाजा खोला उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. कमरे में उसकी पत्नी और उसका प्रेमी आपत्तिजनक हालत में मौजूद थे.

जानलेवा हमला और मोहल्ले का हंगामा

पकड़े जाने के खौफ में आशिक सीधे पति पर झपट पड़ा. आरोप है कि पत्नी ने पति के हाथ दबोच लिए और प्रेमी ने उसका गला दबाने की कोशिश की. अगर वक्त रहते पति की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले वाले नहीं आते तो शायद कोई अनहोनी हो जाती.लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर पति की जान बचाई. दोनों को दबोचा और पुलिस को कॉल कर दिया.

अब उठ रहे हैं कई बड़े सवाल

क्या प्रेमी पहली बार घर आया था या यह सिलसिला शादी के पहले से चल रहा था? पति को दी जा रही दवाएं कितनी खतरनाक थीं? क्या यह केवल धोखा था या पति को रास्ते से हटाने की कोई बड़ी प्लानिंग?

पुलिस की जांच जारी

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया. मोठ के क्षेत्राधिकारी (CO) ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. महज डेढ़ महीने पहले शुरू हुआ एक नया रिश्ता अब थाने, कोर्ट और संगीन आरोपों के दरवाजे पर खड़ा है. जांच के बाद ही साफ होगा कि इस उलझी हुई कहानी का सच आखिर क्या है.