हेट स्पीच मामले में मऊ विधायक अब्बास अंसारी दोषी करार, कुछ देर में होगा सजा का ऐलान

यूपी तक

31 May 2025 (अपडेटेड: 31 May 2025, 01:08 PM)

Abbas Ansari News: अब्बास अंसारी के हेट स्पीच केस में आज मऊ सीजेएम कोर्ट सुना सकती है फैसला, विधायकी पर मंडरा रहा खतरा.

Abbas Ansari

Abbas Ansari

Google CTA

Mafia Abbas Ansari News: माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी के बेटे और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से मऊ सदर के विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ दर्ज हेट स्पीच मामले में आज मऊ की सीजेएम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. आपको बता दें कि कोर्ट ने इस मामले में अब्बास अंसारी को दोषी करार दिया है. इसी मामले में अब कुछ ही देर में कोर्ट सजा का ऐलान करेगी. अब्बास अंसारी को कस्टडी में ली लिया गया है. कोर्ट का ये निर्णय अब्बास अंसारी की विधायकी पर सीधा असर डाल सकता है. बता दें कि अगर उनको 2 साल से ज्यादा की सजा मिलती है तो उनकी विधायकी रद्द हो जाएगी.

यह भी पढ़ें...

बता दें कि यह मामला 3 मार्च 2022 का है, जब विधानसभा चुनाव के दौरान अब्बास अंसारी ने मऊ के पहाड़पुर मैदान में आयोजित एक जनसभा में सरकार बनने के बाद अफसरों को देख लेने की धमकी दी थी. इस भाषण को लेकर मऊ कोतवाली में सब इंस्पेक्टर गंगाराम बिंद ने एफआईआर दर्ज कराई थी. 

गौरतलब है कि अब्बास अंसारी पर आईपीसी की धारा 506 (आपराधिक धमकी), 171F (चुनाव अधिकार का गलत प्रयोग), 186 (सरकारी कार्य में बाधा), 189 (सरकारी कर्मचारी को धमकाना), 153A (धर्म, जाति आदि के आधार पर वैमनस्य फैलाना) और 120B (षड्यंत्र) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था.

ये भी पढ़ें: मुख्तार अंसारी को लेकर दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट से आया ये अपडेट, क्या होगा आगे?