CM योगी ने Gen-Z और Gen-Alpha को लेकर दिया बयान, बताया क्यों ये पीढ़ी है यूपी की असली ताकत

आशीष श्रीवास्तव

• 02:00 PM • 15 Aug 2026

80वें स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ स्थित विधान भवन में ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं को लेकर बड़ा संदेश दिया. उन्होंने Gen-Z और Gen-Alpha को उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि युवाओं की मेहनत, प्रतिभा और क्षमता ही प्रदेश के विकास की सबसे बड़ी पूंजी है.

CM Yogi On Gen Z and Gen Alpha Statement

CM Yogi On Gen Z and Gen Alpha Statement (Photo Source: PTI)

Google CTA

CM Yogi On Gen Z and Gen Alpha Statement: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ स्थित विधान भवन में ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं को लेकर बड़ा संदेश दिया. उन्होंने Gen-Z और Gen-Alpha को उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए कहा कि युवाओं की मेहनत, प्रतिभा और क्षमता ही प्रदेश के विकास की सबसे बड़ी पूंजी है. सीएम योगी ने नई पीढ़ी को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक तैयार करने पर जोर दिया. उन्होंने AI, मशीन लर्निंग, सेमीकंडक्टर, रोबोटिक्स, साइबर सिक्योरिटी, फिनटेक, डीप-टेक और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग जैसे आधुनिक क्षेत्रों में रोजगार और निवेश के नए अवसर बढ़ाने की बात कही.

यह भी पढ़ें...

पारदर्शी भर्ती का दावा

युवाओं के रोजगार और सरकारी नौकरियों का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि नकल और भर्ती माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है. भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने पर जोर दिया गया है, ताकि योग्य युवाओं को बिना किसी रुकावट के उनका हक मिल सके. सरकार का फोकस अब सिर्फ पारंपरिक रोजगार तक सीमित नहीं है, बल्कि नई तकनीकों से जुड़े सेक्टर्स में युवाओं के लिए हाईटेक नौकरियों और स्टार्टअप के अवसर तैयार करने पर भी है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, सेमीकंडक्टर और रोबोटिक्स के साथ साइबर सिक्योरिटी, फिनटेक, डीप-टेक और डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों को इसके लिए अहम माना जा रहा है.

नौकरी देने वाला बनाने की तैयारी

युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार की ‘युवा उद्यमी योजना’ का भी जिक्र किया गया. इसके तहत युवाओं को अपना काम शुरू करने के लिए ब्याजमुक्त और गारंटीमुक्त लोन दिया जा रहा है. इसका उद्देश्य युवाओं को केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि दूसरे लोगों को रोजगार देने वाला बनाना है. सरकार का लक्ष्य नई पीढ़ी को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए उत्तर प्रदेश को आधुनिक तकनीकी हब के तौर पर आगे बढ़ाना है. नई तकनीक, निवेश और रोजगार के अवसरों के जरिए प्रदेश के युवाओं को भविष्य की अर्थव्यवस्था के लिए तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है.