15 अगस्त के मौके पर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि अब चुनाव शुरू हो गया है और टिकट तय करने के लिए बहुत कम दिन बचे हैं. अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं से ऐसे बयानों से बचने की बात कही, जिससे बीजेपी को कोई राजनीतिक लाभ मिल सके. अखिलेश यादव ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी की ओर से नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए एक पर्चा छपवाया जाएगा, जिसमें यह बताया जाएगा कि उन्हें किन मुद्दों पर बात करनी है. उन्होंने कहा कि छोटे से लेकर बड़े नेता तक सभी को उसी के अनुसार बोलना होगा.
ADVERTISEMENT
'अब चुनाव शुरू हो गया, टिकट तय करनी है'
अखिलेश यादव ने कहा, "बहुत कम दिन बचे हैं. अब चुनाव शुरू हो गया है एकदम टिकट तय करनी है." उन्होंने पार्टी नेताओं से हर बयान को लेकर सावधानी बरतने की अपील की. उन्होंने कहा कि कोई भी ऐसा बयान नहीं आना चाहिए, जिससे बीजेपी को लाभ मिल सके. अखिलेश ने कहा कि आने वाले समय में पार्टी की ओर से एक पर्चा तैयार किया जाएगा, जिसे छोटे से लेकर बड़े नेताओं तक को दिया जाएगा.
'इसी को बोलना है, इसके अलावा कुछ नहीं'
सपा मुखिया ने कहा कि पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को उसी पर्चे में दिए गए मुद्दों पर बात करनी होगी. उन्होंने कहा, "भाई इसी को बोलना है इसके अलावा हमको बोलना." इसके बाद अखिलेश यादव ने सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा. उन्होंने किसान, खाद, एंबुलेंस, डायल 100 और एक्सप्रेसवे का जिक्र किया.
किसान, एंबुलेंस और एक्सप्रेसवे का किया जिक्र
अखिलेश यादव ने कहा कि किसान की खाद और किसान की दाप से कोई लाभ नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि एंबुलेंस चल नहीं रही और डायल 100 को बेकार कर दिया गया. उन्होंने एक्सप्रेसवे को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने किताबें छपवाई थीं और नौकरियों को लेकर भी किताबें प्रकाशित की गई थीं. अखिलेश यादव ने हर विभाग में लूट का आरोप लगाते हुए कहा कि इन मुद्दों को भी छापा गया था.
'एक पन्ना दे देंगे, इसी को पढ़ो'
अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को एक किताब या एक पन्ना देगी और उनसे उसी को पढ़ने के लिए कहा जाएगा. उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा इधर-उधर देखने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, "एक किताब दे देंगे एक पन्ना दे देंगे इसी को पढ़ो इससे ज्यादा इधर उधर मत देखो."
ADVERTISEMENT











