जब दिल्ली में तनाव था तब नोएडा में बरसा प्रेम, हनुमान शोभा यात्रा में मुस्लिम ये करते दिखे

तनसीम हैदर

• 11:39 AM • 17 Apr 2022

दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच की हिंसा ने राजधानी में तनाव बढ़ा रखा है. इसका असर यूपी…

UP Tak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच की हिंसा ने राजधानी में तनाव बढ़ा रखा है.

इसका असर यूपी पर भी है और यहां पुलिस हाई अलर्ट मोड में है. लेकिन इसी बीच नोएडा से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिससे दिल्ली को भी सीख लेनी चाहिए.

नोएडा में हनुमान शोभायात्रा के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने प्रेम सौहार्द की मिसाल पेश की है.

मुस्लिम समाज के लोगों ने भीषण धूप में पैदल शोभा यात्रा निकाल रहे बजरंग दल के लोगों को पानी, जूस और कोल्ड ड्रिंक्स बांटे हैं.