UP PCS Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य में कई अधिकारी रैंक के सरकारी पदों पर भर्ती निकाली है. सरकारी अफसर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए यह शानदार मौका है. आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यूपी पीसीएस 2026 परीक्षा का नोटिफिकेशन 25 जून 2026 को जारी किया था. राज्य सरकार ने अलग-अलग विभागों में ग्रुप A और ग्रुप B के लगभग 500 पदों पर भर्ती निकाली है. इनमें डिप्टी कलेक्टर (SDM), डीएसपी (DSP), बीडीओ (BDO) और एआरटीओ (ARTO) जैसे बड़े पद शामिल हैं. किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवार 27 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. फॉर्म भरने के लिए OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) होना अनिवार्य है.
ADVERTISEMENT
यूपी पीसीएस 2026 की जरूरी तारीखें
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन 25 जून 2026 से शुरू कर दिए थे. इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 जुलाई 2026 तय की गई है. अगर फॉर्म में कोई गलती हो जाती है, तो आप 28 जुलाई से 3 अगस्त 2026 के बीच उसमें सुधार कर सकते हैं.
किन-किन पदों पर होगी भर्ती?
उत्तर प्रदेश सरकार ने अलग-अलग विभागों में बड़े पदों के अधिकारियों के भर्ती निकाली है . इनमें मुख्य रूप से डिप्टी कलेक्टर, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP), ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (BDO), असिस्टेंट रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिसर (ARTO), कमर्शियल टैक्स ऑफिसर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, फूड सेफ्टी ऑफिसर, नायब तहसीलदार, जिला गन्ना अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी और केमिस्ट सहित कई अन्य महत्वपूर्ण पद शामिल हैं.
फॉर्म भरने के लिए जरूरी पढ़ाई
ज्यादातर पदों के लिए उम्मीदवार का किसी भी विषय से ग्रेजुएट (बैचलर डिग्री) होना जरूरी है. लेकिन कुछ खास पदों के लिए विशेष योग्यता मांगी गई है.
अंतिम वर्ष के छात्र: जो छात्र ग्रेजुएशन के आखिरी साल में हैं, वे भी प्री परीक्षा दे सकते हैं, लेकिन मुख्य परीक्षा के फॉर्म से पहले उन्हें अपना रिजल्ट दिखाना होगा.
आवेदन के लिए तय उम्र सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की उम्र 1 जुलाई 2026 के आधार पर गिनी जाएगी. सामान्य पदों के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 21 साल और ज्यादा से ज्यादा 40 साल होनी चाहिए. यानी उनका जन्म 2 जुलाई 1986 से 1 जुलाई 2005 के बीच होना चाहिए. यूपी के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग को उम्र में विशेष छूट मिलेगी.
कैसे करें ऑनलाइन फॉर्म अप्लाई
- सबसे पहले UPPSC की वेबसाइट www.uppsc.up.nic.in पर जाएं.
- अगर पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, तो OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) पूरा करें.
- OTR नंबर से लॉगिन करें और 'UP PCS Notification 2026 Apply Online' पर क्लिक करें.
- अपनी पूरी जानकारी भरें, जरूरी दस्तावेज, फोटो और साइन अपलोड करें.
- जानकारी चेक करने के बाद ऑनलाइन फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें.
- आखिर में फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें.
फॉर्म भरने की आवेदन फीस
उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए आवेदन फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करनी होगी. सामान्य (General), ईडब्ल्यूएस (EWS) और ओबीसी (OBC) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कुल फीस 125 रुपये रखी गई है. वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और पूर्व सैनिकों को फॉर्म भरने के लिए केवल 65 रुपये की फीस देनी होगी.
अफसरों को मिलेगी शानदार सैलरी
यूपी पीसीएस के ज्यादातर पद पे लेवल-10 (Pay Level-10) के अंतर्गत आते हैं. सातवें वेतन आयोग के अनुसार इन अधिकारियों की बेसिक सैलरी 56,100 रुपये होती है. इस बेसिक सैलरी के अलावा अधिकारियों को महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA), मुफ्त इलाज (मेडिकल सुविधाएं) के साथ कई अन्य भत्ते भी दिए जाते हैं.
ADVERTISEMENT











