Ballia News: उत्तर प्रदेश की बलिया स्थित जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह आगामी 29 जुलाई को अत्यंत भव्यता के साथ आयोजित किया जा रहा है. समारोह की अध्यक्षता प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी, जबकि प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर अशोक कुमार सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे.
ADVERTISEMENT
विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी होगी उपस्थिति
इस प्रतिष्ठित दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री और राज्य शिक्षा मंत्री विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दीक्षांत समारोह को लेकर सभी वृहद और पुखत तैयारी पूरी कर लिया ताकि आयोजन पूरी तरह सफल और सुव्यवस्थित हो सके.
मेधावियों को मिलेंगे स्वर्ण पदक
समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा. जिसमें कुल 44 बच्चों को स्वर्ण पदक प्रदान किया जाना है. एक मेधावी छात्र को विशेष तौर पर प्रतिष्ठित केपी जायसवाल स्मारक गोल्ड मेडल से नवाजा जाएगा.
विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वह इस दीक्षांत समारोह को अपने जीवन में प्रेरणा का स्रोत बनाएं. जिन मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल मिल रहा है उनसे सीख ले और कड़े परिश्रम के जरिए अपने विश्वविद्यालय बलिया जिले तथा पूरे देश का नाम रोशन करें.
ADVERTISEMENT











