Ballia News: 3 लाख से ज्यादा पशुओं पर मंडरा रहा था खतरा, अब नहीं फैलेगा खुरपका-मुंहपका, हर गांव तक पहुंचेगी टीकाकरण टीम

Newzo

• 04:43 PM • 22 Jul 2026

Ballia FMD Vaccination: खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) रोग की रोकथाम के लिए जिले में नि:शुल्क टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है. 35 टीमें घर-घर पहुंचकर 3.15 लाख से अधिक गोवंशीय और महिषवंशीय पशुओं का टीकाकरण करेंगी. अभियान 8 सितंबर तक चलेगा और पशुपालकों से इसमें सहयोग की अपील की गई है.

3 लाख से ज्यादा पशुओं पर मंडरा रहा था खतरा, अब नहीं फैलेगा खुरपका-मुंहपका, हर गांव तक पहुंचेगी टीकाकरण टीम

3 लाख से ज्यादा पशुओं पर मंडरा रहा था खतरा, अब नहीं फैलेगा खुरपका-मुंहपका, हर गांव तक पहुंचेगी टीकाकरण टीम

Google CTA

Ballia News: राष्ट्रीय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) रोग के उन्मूलन के लिए बुधवार को जिले में व्यापक नि:शुल्क टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई.  जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से प्रचार वाहन और टीकाकरण टीमों को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया.

यह भी पढ़ें...

एफएमडीसीपी (FMDCP) के आठवें चरण के तहत 22 जुलाई से 8 सितंबर 2026 तक चलने वाले इस अभियान में जिले के 3,15,500 गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं का नि:शुल्क टीकाकरण किया जाएगा. इसके लिए सभी विकास खंडों में गठित 35 टीकाकरण टीमें ग्रामवार रोस्टर के अनुसार घर-घर पहुंचकर पशुओं का टीकाकरण करेंगी.

जिलाधिकारी ने पशुपालकों से अपील की कि वे अपने पशुओं का समय पर टीकाकरण कराकर उन्हें खुरपका-मुंहपका जैसी संक्रामक बीमारी से सुरक्षित रखें और अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें.

पशुपालकों की सुविधा के लिए पशुपालन विभाग ने टोल फ्री नंबर 18001805141 जारी किया है, जहां अभियान से जुड़ी जानकारी नि:शुल्क प्राप्त की जा सकती है. इसके अलावा निकटतम विकास खंड स्तरीय पशु चिकित्सालय से भी जानकारी ली जा सकती है. आकस्मिक स्थिति में 1962 पशु एम्बुलेंस सेवा पर कॉल कर सहायता प्राप्त की जा सकती है.

इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील कुमार मिश्रा सहित पशुपालन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे.