Ballia News: बलिया में सपा का प्रदर्शन, जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई रोकने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Newzo

• 02:19 PM • 23 Jul 2026

Ballia SP Protest News: बलिया में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रस्तावित कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा. प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय को शिक्षा का केंद्र बताते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोकने और पूरे मामले की निष्पक्ष समीक्षा कराने की मांग की.

बलिया में सपा का प्रदर्शन, जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई रोकने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

बलिया में सपा का प्रदर्शन, जौहर यूनिवर्सिटी पर कार्रवाई रोकने की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Google CTA

Ballia News: उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के संबंध में प्रस्तावित ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर समाजवादी पार्टी मुखर हो गई है. उत्तर प्रदेश के बलिया में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच कर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा. नेताओं ने चेतावनी दी है कि शिक्षा के मंदिरों को विवादों और राजनीति की भेंट नहीं चढ़ाया जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें...

यूनिवर्सिटी कोई धार्मिक स्थल नहीं, बच्चों का भविष्य है 

बलिया में प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में बैनर ले रखे थे, जिस पर लिखा था, यूनिवर्सिटी कोई धार्मिक स्थल नहीं, यह देश के बच्चों का भविष्य है, इसको तोड़ना मतलब देश के बच्चों का भविष्य बर्बाद करना है.

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष जलालुद्दीन उर्फ जे.डी. ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी केवल एक विश्वविद्यालय नहीं बल्कि हजारों गरीब, पिछड़े ल,अल्पसंख्यक, दलित किसान और मजदूर परिवारों के बच्चों के बेहतर भविष्य का आधार है. यह संस्थान शिक्षा, ज्ञान और सामाजिक उत्थान का केंद्र है.

सपाइयों ने मांग किया कि मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के संबंध में प्रस्तावित ध्वस्तीकरण की कार्रवाई पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए, पूरे प्रकरण की निष्पक्ष पारदर्शी और विधि संवत समीक्षा कराई जाए, ताकि किसी भी निर्दोष छात्र के भविष्य के साथ खिलवाड़ ना हो, विश्वविद्यालय में अध्यनरत हजारों छात्र छात्राओं की शिक्षा और भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए.

समाजवादी पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने इस मामले में संवेदनशीलता नहीं दिखाई, तो पार्टी सड़कों पर उतर कर बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी.