ललितपुर: ट्रेन के नीचे आने वाली थी बुजुर्ग, मौत के मुंह से खींच लाया ये RPF जवान, देखें

यूपी तक

• 06:53 AM • 19 Jun 2022

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक आरपीएफ जवान की सूझबूझ और साहस की जमकर तारीफ की जा रही है. हुआ यूं कि शुक्रवार को…

UP Tak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक आरपीएफ जवान की सूझबूझ और साहस की जमकर तारीफ की जा रही है.

हुआ यूं कि शुक्रवार को जब एक ट्रैन ललितपुर रेलवे स्टेशन से निकल रही थी तभी एक बुजुर्ग महिला रेलवे की पटरियों को पार करते हुए प्लेटफॉर्म पर चढ़ने के प्रयास करने लगी.

मौके पर मौजूद आरपीएफ के हेड कॉन्स्टेबल कमलेश ने पहले बुजुर्ग महिला को पटरियों से दूर रहने को कहा.

मगर जब कमलेश ने देखा कि तेज गति से भागती हुई ट्रैन कुछ ही दूर रह गई है, तब उन्होंने आनन-फानन में बुजुर्ग महिला को पकड़कर जल्दी से अपनी ओर खींच लिया.