Sitapur School Negligence: सीतापुर में 2 बजे से पहले बंद मिले स्कूल, ‘स्कूल चलो अभियान’ पर उठे सवाल, BSA ने मांगा स्पष्टीकरण

Sitapur News: सीतापुर के गोंदलामऊ ब्लॉक में दो सरकारी स्कूल निर्धारित समय से पहले बंद मिले, जहां शिक्षक और छात्र गायब पाए गए. मामले में खंड शिक्षा अधिकारी ने दोनों विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही है.

Newzo

• 12:35 PM • 05 Apr 2026

follow google news

Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर विकास खंड गोंदलामऊ में सरकारी विद्यालयों की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है. संविलयित उच्च प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर पश्चिमी में शनिवार को दोपहर 2 बजे से पहले ही शिक्षक और छात्र गायब मिले, जबकि स्कूल पर ताला लटका हुआ था. इससे स्पष्ट है कि निर्धारित समय से पहले ही विद्यालय बंद कर दिया गया.

यह भी पढ़ें...

 यही हाल कंपोजिट विद्यालय बरताल का भी देखने को मिला, जहां 2 बजे तक शिक्षक मौजूद नहीं थे और विद्यालय बंद मिला. स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां अक्सर बच्चों को समय से पहले छुट्टी दे दी जाती है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है. सरकार जहां 'स्कूल चलो अभियान' के जरिए बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के प्रयास कर रही है, वहीं इस तरह की लापरवाही उस अभियान को पलीता लगाने का काम कर रही है.

शिक्षा व्यवस्था में अनुशासनहीनता का यह मामला विभागीय निगरानी पर भी सवाल खड़े करता है. खंड शिक्षा अधिकारी सिमी निगार ने बताया कि मिली जानकारी के आधार पर दोनों विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है. 

नोटिस का जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. अब सवाल यह है कि जब स्कूल समय से पहले बंद हो रहे हैं, तो बच्चों की पढ़ाई और भविष्य की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा है.