Sitapur Nawabi Bridge: सीतापुर में 100 साल पुराना नवाबी पुल टूटेगा, 7.11 करोड़ से बनेगा नया आधुनिक पुल; जाम से मिलेगी राहत

Sitapur News: सीतापुर के पुराने नवाबी (पक्का) पुल को तोड़कर उसकी जगह नया पुल बनाया जाएगा. शासन ने 7.11 करोड़ रुपये की लागत से नए पुल के निर्माण को मंजूरी दे दी है, जिससे करीब 80 हजार लोगों को राहत मिलेगी.

Newzo

• 01:06 PM • 04 Apr 2026

follow google news

Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर शहर में पुराने और नए शहर को जोड़ने वाले प्रसिद्ध नवाबी पुल (पक्का पुल) को अब तोड़कर उसकी जगह नया पुल बनाया जाएगा. शासन ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. नए पुल का निर्माण 7 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से होगा, पुल की चौड़ाई 7 मीटर और लंबाई 28 मीटर होगी, वर्तमान पुल की चौड़ाई लगभग 5.5 मीटर है, करीब 80 हजार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़ें...

क्यों जरूरी है नया पुल?

यह पुल शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक पर स्थित है, जहां रोज़ हजारों लोग और वाहन गुजरते हैं, सिटी स्टेशन, बाजार और एफसीआई गोदाम का मुख्य रास्ता है, कपड़ा व्यापार और खरीदारी के कारण भारी भीड़ रहती है. 100 साल से ज्यादा पुराना है (अंग्रेजों के समय बना), जर्जर होने के कारण 10 महीने पहले भारी वाहनों के लिए बंद कर दिया गया था. बढ़ते ट्रैफिक के कारण कई जगह सड़क धंसने लगी थी.

लोगों को क्या फायदा होगा?

17 मई की रात पुल को 4 फीट ऊंची दीवार बनाकर बंद किया गया, केवल ई-रिक्शा और बाइक के लिए 3 फीट रास्ता छोड़ा गया. रोज लगने वाले जाम से राहत मिलेगी, स्कूल जाने वाले बच्चों और यात्रियों को सुविधा, त्योहारों और ट्रेन टाइम पर लगने वाली भीड़ कम होगी.

निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत, जल्द शुरू होगा काम

लोक निर्माण विभाग (PWD) के सहायक अभियंता ज्योतेंद्र सिंह के अनुसार, “पुराने पुल को तोड़कर नए पुल के निर्माण का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया है और जल्द काम शुरू होगा.”