Bareilly Protest News: बरेली में शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर पांचवें दिन भी धरना जारी

Newzo

• 04:38 PM • 29 May 2026

Bareilly news: बरेली की सैनिक कॉलोनी में प्रस्तावित शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा. स्थानीय निवासियों का कहना है कि रिहायशी इलाके में दुकान खुलने से सुरक्षा को खतरा है. प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न होने पर महिलाओं ने आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी है.

Bareilly Liquor Shop Protest

Bareilly Liquor Shop Protest

Google CTA

Bareilly news: बरेली: शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर पांचवें दिन भी धरना जारी,  आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी बरेली की सैनिक कॉलोनी में प्रस्तावित शराब की दुकान के विरोध में स्थानीय महिलाओं का धरना लगातार पांचवें दिन भी जारी रहा. प्रदर्शनकारियों ने रिहायशी इलाके में दुकान हटाने की मांग करते हुए प्रशासन पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया और आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी.

यह भी पढ़ें...

शहर की सैनिक कॉलोनी स्थित गली नंबर चार में प्रस्तावित शराब की दुकान के विरोध में स्थानीय महिलाओं का धरना प्रदर्शन लगातार पांचवें दिन भी जारी है. महिलाएं दुकान के बाहर बैठकर प्रशासन और आबकारी विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रही हैं और जल्द कार्रवाई की मांग कर रही हैं.

धरना दे रही महिलाओं का कहना है कि रिहायशी इलाके में शराब की दुकान खुलने से आसपास का माहौल बिगड़ेगा और महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा प्रभावित होगी. उन्होंने साफ कहा है कि जब तक दुकान हटाई नहीं जाती, उनका धरना जारी रहेगा. साथ ही चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा और आगे की रणनीति बनाई जाएगी.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस संबंध में कई बार जिला प्रशासन और आबकारी विभाग को शिकायत पत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. इससे क्षेत्रवासियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.

धरना स्थल पर बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं और उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए शराब की दुकान को आबादी वाले क्षेत्र से हटाया जाए. फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.