‘परदेसी बाबा’ हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मां को सत्यनारायण यादव से बचाने के लिए शख्स ने तांत्रिक के साथ जो किया, देख सबके उड़ गए होश

अरविंद मोहन मिश्रा

29 May 2026 (अपडेटेड: 29 May 2026, 02:26 PM)

Pardesi Baba Murder Case: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में चर्चित ‘परदेसी बाबा’ हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी नागेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है.

Sitapur Pardesi Baba Murder Case

Sitapur Pardesi Baba Murder Case (Photo: AI Generated)

Google CTA

Sitapur Pardesi Baba Murder Case: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में चर्चित ‘परदेसी बाबा’ हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी नागेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया लोहे का नुकीला चाकू भी बरामद किया गया है. पुलिस के अनुसार 13 मई को संदना थाना क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिला था, जिसकी पहचान बाद में सत्यनारायण यादव उर्फ परदेसी बाबा के रूप में हुई थी. इसके बाद पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी हुई थी.

यह भी पढ़ें...

मां पर तांत्रिक प्रभाव होने का था शक

पुलिस पूछताछ में आरोपी नागेंद्र ने बताया कि उसकी मां पिछले करीब 17-18 वर्षों से परदेसी बाबा के संपर्क में थी. आरोपी को शक था कि बाबा ने उसकी मां को अपने तांत्रिक प्रभाव में फंसा रखा है. इसी बात को लेकर वह लंबे समय से परेशान चल रहा था. पुलिस के मुताबिक करीब छह महीने पहले आरोपी का बाबा से विवाद भी हुआ था. आरोपी का कहना था कि उसने बाबा से उसकी मां को अपने प्रभाव से दूर करने की बात कही थी, लेकिन बात नहीं बनी.

12 मई को दिया वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार नाराजगी के चलते आरोपी ने 12 मई को चाकू से गला काटकर परदेसी बाबा की हत्या कर दी. हत्या के बाद उसने सबूत मिटाने की भी कोशिश की. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने मृतक का आधार कार्ड, कपड़े और घटना के समय पहने अपने कपड़े तक जला दिए. इतना ही नहीं, उसने मृतक का मोबाइल फोन भी शारदा नदी में फेंक दिया ताकि पुलिस को कोई सुराग न मिल सके. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस सनसनीखेज हत्याकांड के खुलासे के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पूरी गंभीरता से की गई और सभी सबूत जुटाने के बाद आरोपी को पकड़ा गया.