हिंदू-मुस्लिम राजनीति-'दंगे' का जिक्र कर बाहुबली बृजभूषण की बेटी शालिनी ने ईदी को लेकर ये क्या बताया? विचारधारा पर ये बोलीं 

यूपी तक

05 Apr 2026 (अपडेटेड: 05 Apr 2026, 12:21 PM)

UP News: बाहुबली बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह से उनकी विचारधारा पूछी गई. इस दौरान उनसे हिंदू-मुसलमान राजनीति को लेकर भी सवाल किए गए. जानिए उन्होंने क्या-क्या कहा?

Brijbhushan Sharan Singh, Bahubali  Brijbhushan Sharan Singh, Brij Bhushan Sharan daughter, brij bhushan sharan singh daughter shalini singh, Shalini Singh, UP News, बाहुबली बृजभूषण शरण, बृजभूषण शरण सिंह, शालिनी सिंह, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

UP News: बाहुबली बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह, जो कवयित्री भी हैं, वह इस समय काफी चर्चाओं में बनी हुई हैं. बताया जा रहा है कि वह भी अपने पिता और भाइयों की तरह जल्द ही राजनीति में कदम रख सकती हैं. आपको बता दें कि शालिनी सिंह का ससुराल पक्ष भी राजनीति में काफी सक्रिय है और उनकी सास कई बार राज्यसभा सांसद भी रह चुकी हैं.   

यह भी पढ़ें...

UP TAK ने बात करते हुए शालिनी सिंह से उनकी विचारधारा पूछी. इस दौरान उनसे हिंदू-मुसलमान राजनीति को लेकर भी सवाल किए गए. इस दौरान शालिनी सिंह ने जो जवाब दिए, उसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

विचारधारा और हिंदू-मुसलमान को लेकर शालिनी सिंह ने क्या कहा?

शालिनी सिंह से पूछा गया कि उनकी विचारधारा क्या है? पूछा गया कि पिता बृजभूषण शरण सिंह राम मंदिर आंदोलन में भी रहे, भाजपा में भी हैं, बीच में समाजवादी भी रहे. ऐसे में आपकी विचारधारा क्या है? इसका जवाब देते हुए शालिनी सिंह ने कहा, हमारी पढ़ाई सेकुलर माहौल में हुई है. मगर फिर मेरे मन ने करवट लेना शुरू दिया. हम राष्ट्र सेविका समिति से जुड़े हुए हैं. सुबह 4.30 बजे शाखा जाते हैं.  हम बच्चों को शिक्षित करते हैं. वहां वसुधैव कुटुम्बकम की बात बोती है. हम किसी एक जाति-धर्म के खिलाफ कैसे हो सकते हैं? वहां ऐसा कुछ नहीं होता. मेरी उर्दू भी काफी अच्छी है. हम ईद में ईदी मांगने वाले और ईदी खाने वाले बच्चों में हैं. हम मिश्रित परिवेश में पले बच्चे हैं.

राजनीति में हिंदू-मुसलमान को लेकर शालिनी सिंह ने आगे कहा, जब मेरे भाई करण का चुनाव था तो कई मुसलमान उसके लिए चंदा लेकर आए. चंदे में 100 रुपये भी थे. करण ने उसे रखा. हम लोग ये बात करते हुए भावुक हो जाते हैं.  हमारे इलाके में कभी हिंदू-मुसलमान दंगा नहीं हुआ. पापा ने कभी क्षेत्र में ऐसा नहीं होने दिया.