Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर, गोमतीनगर- टर्मिनस-गोमतीनगर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 05033/05034 अब सीतापुर से होकर गुजरेगी. सीतापुर के यात्रियों को मुंबई तक जाने के लिए आसानी हो जाएगी. आगामी 6 अप्रैल से 14 जुलाई तक इस ट्रेन का लाभजनपदवासियों को मिलेगा. प्रत्येक सोमवार को ये ट्रेन गोमती नगर से सीतापुर होते हुए बांद्रा जाएगी. जबकि मंगलवार को ये ट्रेन बांद्रा से सीतापुर होकर गोमती नगर जाएगी. विशेष कर सीतापुर यात्रियों के लिए काफी लाभ मिलेगा.
ADVERTISEMENT
रेलवे प्रशासन से पहले 05033/05034 गोमतीनगर-बांद्रा कानपुर अनवरगंज के बीच पुल ब्लाक करने पर मार्ग परिवर्तित हुआ. लखनऊ डालीगंज-सीतापुर-मैलानी-इज्जतनगर-मथुरा जंक्शन के रास्ते ट्रेन चलाई जाएगी. टर्मिनस-गोमतीनगर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी गोमतीनगर से छह अप्रैल से 13 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार और बांद्रा टर्मिनस से सात अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को 15 फेरों के लिये चलाये जाने की सूचना जारी की गई थी, लेकिन अब कानपुर सेण्ट्रल-कानपुर अनवरगंज के मध्य पुल संख्या-110 को इंजीनियरिंग कार्य के लिए ब्लाक कर दिए.
इस वजह से यह गाड़ी गोमतीनगर छह अप्रैल से 11 मई तक और बांद्रा टर्मिनस से सात अप्रैल से 12 मई तक निर्धारित मार्ग ऐशबाग-कानपुर सेण्ट्रल-इटावा-टुण्डला के स्थान पर परिवर्तित मार्ग डालीगंज-सीतापुर-मैलानी-इज्जतनगर-मथुरा जंक्शन के रास्ते चलाई जाएगी.
05033 गोमतीनगर-बांद्रा टर्मिनस ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी छह अप्रैल से 11 मई तक प्रत्येक सोमवार को गोमतीनगर से दो बजे छूटेगी, जो चार बजकर दो मिनट पर सीतापुर पहुंचेगी. वापसी में 05034 बांद्रा टर्मिनस-गोमतीनगर सात अप्रैल से 12 मई तक प्रत्येक मंगलवार को पूर्व निर्धारित समयानुसार बांद्रा टर्मिनस से रात 11 बजे छूटेगी. जो तीसरे दिन सीतापुर चार बजे पहुंचेगी. इस विशेष गाड़ी में जनरेटर सह लगेज यान का एक, साधारण द्वितीय श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के छह, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के आठ और एलएसएलआरडी के एक कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे.
ADVERTISEMENT









