Sitapur Temple Action: सड़क चौड़ीकरण में आ रहे 25 साल पुराने दुर्गा मंदिर की प्रतिमा हटाई गई, प्रशासन की मौजूदगी में कार्रवाई

Sitapur News: सीतापुर के चुंगी चौराहा पर सड़क चौड़ीकरण के चलते 25 साल पुराने मंदिर की दुर्गा प्रतिमा को प्रशासन की मौजूदगी में स्थानांतरित किया जा रहा है. भारी पुलिस बल तैनात है और दो दिन बाद मंदिर के ढांचे को हटाने की तैयारी की जा रही है.

Newzo

• 01:15 PM • 29 Mar 2026

follow google news

Sitapur News: यूपी के सीतापुर मे शहर कोतवाली इलाके के चुंगी चौराहे का मामला सामने आया है जहाँ 25 वर्ष पुराने मंदिर में स्थापित दुर्गा प्रतिमा को किया जा रहा स्थानांतरित, भारी पुलिस बल तैनात, सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रहा था मंदिर DM राजा गणपति आर के निर्देश पर की गई कार्रवाई.

यह भी पढ़ें...

प्रशासन की मौजूदगी में मंदिर की मूर्ति को किया जा रहा स्थानांतरित,नायब तहसीलदार महेंद्र तिवारी ने स्वयं की अभियान की शुरुआत. छेनी हथौड़ी से मूर्ति को जमीन से अलग कर किया जाएगा स्थानांतरित.

दो दिन बाद मंदिर के ढांचे को किया जाएगा जमींदोज, मंदिर के पुजारी और स्थानीय लोगों की सहमति के बाद एक्शन.

प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद 

मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारी एडीएम नीतीश कुमार, एसडीएम धामिनी एम. दास , नायब तहसीलदार, महेंद्र तिवारी SHO अनूप शुक्ला, सहित भारी पुलिस बल मौके पर तैनात.

यह भी पढ़ें: Raebareli Love Affair Case: रायबरेली में बेवफाई का दर्दनाक अंत: थाने के पास जहर खाकर युवती की मौत, शादी से मुकरा प्रेमी; 3 पर केस