लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli Love Affair Case: रायबरेली में बेवफाई का दर्दनाक अंत: थाने के पास जहर खाकर युवती की मौत, शादी से मुकरा प्रेमी; 3 पर केस

Raebareli Crime News: रायबरेली के हरचंदपुर में शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप झेल रही 22 वर्षीय युवती ने थाने के पास जहरीला पदार्थ खा लिया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, जबकि पुलिस ने आरोपी प्रेमी और उसके भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Raebareli Crime News: इश्क, इकरार और फिर वो खौफनाक इनकार... रायबरेली के हरचंदपुर में एक प्रेम कहानी का ऐसा खौफनाक अंत हुआ जिसे सुनकर रूह कांप जाए. जिस थाने की चौखट पर एक युवती इंसाफ की गुहार लगाने पहुंची थी, वहीं बेवफाई के जख्मों से चूर होकर उसने मौत को गले लगा लिया.